फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगुल बजा : साढ़े 3 साल देरी से सरकार चुनेंगे शहरवासी, इस बार एक वार्ड बढ़ा

Wed, 05 Feb 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नगर परिषद के चुनाव का बिगुल बज चुका है। करीब साढ़े तीन साल बाद शहरवासी अपने शहर की सरकार चुन पाएंगे। इस बार नगर परिषद के प्रधान के लिए सीधी वोटिंग होगी, हालांकि उपप्रधान का चयन पार्षदों के वोट के आधार पर ही होगा। इस बार वार्डों के विभाजन ने राजनेताओं व पार्टियाें का समीकरण बिगाड़ दिया है। ऐसे में राजनीतिक तौर पर नगर परिषद चुनाव में खींचतान बड़े स्तर पर देखने को मिलेगी। इसके अलावा 32 वार्ड में से 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

नगर परिषद चुनाव में भाजपा, हलोपा व कांग्रेस का मुकाबला देखने का मिल सकता है। पूर्व विधायक और हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा भी अपना वर्चस्व कायम रखना चाहेंगे। पूर्व में हलोपा ने रीना सेठी को चेयरमैन बनाया था। कांग्रेस के विधायक गोकुल सेतिया नगर परिषद पर अपना चेयरमैन बनाने की इच्छा रखते हैं, जिससे नगर परिषद को वह अपने स्तर पर चला सके और विकास कार्य करवा सके।
विज्ञापन




भाजपा और हलोपा ने विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ा था। ऐसे में नगर परिषद चुनाव को लेकर रणनीति क्या रहती है, यह देखने वाली बात होगी। कुछ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन प्रत्याशी के तौर ताल ठोक दी है। इस पर चेयरमैन की कुर्सी एससी वर्ग (अनुसूचित जाति वर्ग) के लिए आरक्षित है। ऐसे में भाजपा, हलोपा और कांग्रेस को अपने-अपने प्रत्याशी तलाशने होंगे।





मतदाताओं की स्थिति

कुल मतदाता - 160031



एससी - 41032



बीसीए - 18074



बीसी बी - 10841







आरक्षित वार्डों को स्थिति



कुल वार्ड - 32



जनरल वार्ड - 21



एससी वार्ड - 7



बीसी ए और बी - 4



महिलाओं के लिए आरक्षित - 11



:::::::::::::::::



कुल एससी वार्ड : 7



वार्ड संख्या - 1,2,13,28,29,30,32



महिला आरक्षित एससी वार्ड - 1,2 और 29 ।



:::::::::::::::::



पिछड़ा वर्ग ए व बी वार्ड : 10,22,26 ,25



पिछड़ा वर्ग ए महिला आरक्षित वार्ड : वार्ड 22



पिछड़ा वर्ग बी महिला आरक्षित वार्ड : वार्ड 25



-



जनरल वार्ड कुल :
वार्ड नंबर 21



जनरल महिला आरक्षित वार्ड : वार्ड नंबर 8, 9, 17, 19, 23 व 31।



:::::::::::::::::::

160031 मतदाता चुनेंगे शहरी सरकार

ऑनलाइन नगर परिषद प्रशासन व रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 32 वार्डों के 143 बूथों की सूची जारी की गई है। इस सूची के अनुसार शहर में 160031 मतदाता है, जो नगर परिषद चेयरमैन और पार्षद के चुनाव में मतदान करेंगे। इसके अतिरिक्त शहर में आने वाले खाजाखेड़ा, खैरपुर, कंगनुपर, बेगू रोड आदि के ग्रामीण वोट भी इसमें शामिल हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो वार्ड नंबर 23 में सबसे कम 3691 मतदाता है और वार्ड 24 में सबसे ज्यादा 6583 मतदाता है।



:::::::::::::::::::::::::::::::

तीन-तीन वार्ड में शिफ्ट हुए वोट

नगर परिषद के चुनाव इस बार रोचक होने वाली है। वार्डबंदी के बाद अब बूथों का इस तरह से विभाजन किया गया है कि चुनाव लड़ने वाले नेताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। गलियों के हिसाब से किए गए विभाग के कारण तीन वार्डों में मतदाता बंट गए हैं। कौन मतदाता किस वार्ड में इसको लेकर संशय की स्थिति बनी रहेगी। बूथों के विभाजन के कारण गलियों का बंटवारा इस प्रकार हो गया है कि तीन-तीन वार्ड में लोग शिफ्ट हो गए हैं।
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::

इस बार बढ़ा एक वार्ड, 32 हुई संख्या

इस बार कई गांवों को भी शहरी सीमा में शामिल किया गया है। इसे चलते वार्डों की संख्या 31 से बढ़कर 32 हो गई है। वार्डों की बढ़ोतरी ने कई राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर चलने वाले पार्षदों का समीकरण बिगाड़ दिया है। कई वार्डों के मतदाता एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट हो गए हैं। इसी कारण वर्तमान पार्षद ही नगर परिषद में चक्कर काटते नजर आए थे। राजनीतिक समीकरण साधने वाले नेताओं को इस बार परेशानी उठानी पड़ेगी। गांवों का वोट बैंक शिफ्ट होने से अब चुनाव ग्रामीण शहरी हो गया है।

:::::::::::::::::::::



वार्ड संख्या , मतदाता





वार्ड - 1- 4636







वार्ड - 2- 3954







वार्ड - 3- 5991







वार्ड - 4- 4702







वार्ड - 5- 5028







वार्ड - 6- 5263







वार्ड - 7- 4653







वार्ड - 8- 4524







वार्ड - 9- 5597







वार्ड - 10- 5247







वार्ड - 11 - 5609







वार्ड - 12 - 5507







वार्ड - 13 - 5720







वार्ड - 14 - 4492







वार्ड - 15 - 4818







वार्ड - 16 - 4581







वार्ड - 17 - 4810







वार्ड - 18 - 4219







वार्ड - 19 - 4905







वार्ड - 20 - 5888







वार्ड - 21 - 4621







वार्ड - 22 - 4822







वार्ड - 23- 3691







वार्ड - 24 - 6583







वार्ड - 25 - 5492







वार्ड - 26 - 5281







वार्ड - 27 - 4537







वार्ड - 28 - 4420







वार्ड - 29 - 5834







वार्ड - 30 - 4788







वार्ड - 31 - 4983







वार्ड - 32 - 4735







कुल वोट 160031
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें