संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। प्रदेश सरकार ने बजट में सरकारी अस्पतालों में सिटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। सिरसा के नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड से लेकर एक्स रे मशीन की सुविधा है, लेकिन एमआरआई की सुविधा नहीं है।
प्रदेश सरकार ने बजट में स्वास्थ्य सेवाओं की ओर विशेष ध्यान दिया गया है। लंबे समय से उठी रही एमआरआई सुविधा की मांग अब पूर्ण होती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक तौर पर तैयार किया जाएगा। आधुनिक मशीनों से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
मौजूदा समय में अस्पताल में मरीजों के साथ आए परिजनों को बाहर कैंटीन से गद्दे 10 से 20 रुपये किराये पर लाकर खुले में सोना पड़ता है। ऐसे में नागरिक अस्पताल में परिजनों के लिए बनने वाला आश्रय गृह बेहद कारगर साबित होगा। एक छत के नीचे आराम से मरीजों के परिजन आराम कर पाएंगे।
एमआरआई सुविधा न होने के चलते रेफर करने पड़ते हैं मरीज
नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड से लेकर एक्स-रे मशीन की सुविधा है। एमआरआई की सुविधा नहीं है। ट्रामा सेंटर होने के बाद भी यह सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को उपचार के भागदौड़ करनी पड़ती है। अधिकतर मरीजों को अग्रेाहा मेडिकल रेफर करना पड़ता है। यह सुविधा मिलने से मरीजों को फायदा होगा। उन्हें नागरिक अस्पताल में ही बेहतर उपचार मिल पाएगा।