सिरसा। चेयरमैन वीर शांति स्वरूप के खिलाफ नाराजगी का असर वीरवार को बजट की बैठक में देखने को मिला। लोक निर्माण विश्राम गृह की बैठक से भाजपा के आठ पार्षदों ने पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। हालांकि, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप का मकसद बजट के बहाने पार्षदों को उप प्रधान चुनावों के लिए साधने का था। यह पूरा होते नजर नहीं आया।
वहीं, दूसरी ओर नगर परिषद ने पीछे साल जहां 98 करोड़़ का बजट पेश किया था। इस साल 128 करोड़़ का घाटे का बजट पेश किया। जहां 128 करोड़़ रुपये की इनकम दिखाई गई है, वहीं, 136 करोड़़ रुपये का खर्च बैठक में पार्षदों के समक्ष रखा गया। इसको लेकर कांग्रेस के पार्षदों ने नाराजगी दिखाई और बजट का पूरा मसौदा उन्होंने मांगा। चेयरमैन की हां में हां मिलाने वाले अधिकारियों ने पार्षदों को जवाब दिया कि जिला नगर आयुक्त विरेंद्र सहरावत से बजट फाइनल होने के बाद पूरा मसौदा उन्हें सौंप दिया जाएगा। नियमानुसार अनुमानित बजट को पूरी ड़िटेल के साथ पार्षदों के समक्ष रखा जाता है।