सिरसा। बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को शहर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम नगराधीश को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
बसपा जिलाध्यक्ष भूषण लाल बरोड ने कहा कि अभी हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय संविधान के निर्माता एवं बहुजनों के प्रेरणास्रोत बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की थी। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के इस वक्तव्य से बहुजन समाज के आत्म सम्मान व स्वाभिमान को काफी ठेस पहुंची है और इसको लेकर समाज के हर वर्ग के बीच भारी रोष व आक्रोश व्याप्त है।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद