फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खेत जा रही भाभी पर देवर ने किया कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव भरोखा मेें देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सोमवार को सदर थाना पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अनिता रानी पत्नी सतपाल निवासी गांव भरोखां ने बताया कि उसके पति सतपाल का अपने छोटे भाई प्रेम कुमार के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। 15 जून को उनके खेत में पानी की पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूर की गलती से पहले से ही डाली हुई पाइनलाइन थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद उसके पति सतपाल ने मजदूर लेखाराम को कहा कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के बारे में प्रेम कुमार को बता देना। मजदूर ने प्रेम कुमार को सूचना दी तो वह खेत में आ गया। अनिता रानी का कहना है कि वह दोपहर 12 बजे स्कूटी पर सवार होकर खेत जा रही थी। इसी दौरान प्रेम कुमार ने उसका रास्ता रोका और अपने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से उसपर हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर पति सतपाल मौके पर पहुंचा और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। जांच अधिकारी लेखराज का कहना है कि आरोपी प्रेम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें