फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख यूनिट रक्त संग्रह करेगा ब्रह्माकुमारी संस्थान : प्रीति

विज्ञापन
सिरसा। ब्रह्मकुमारी प्रीति - फोटो : स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे बीईओ विजय सिंह।
विज्ञापन
सिरसा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राज-योगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संस्थान की ओर से मानवता की सेवा के लिए भारत और नेपाल में रक्तदान महाभियान चलाकर एक लाख यूनिट रक्त संग्रह किया जाएगा। इस स्थानीय सी-ब्लॉक स्थित ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र सद्भावना भवन की संचालिका ब्रह्मकुमारी प्रीति ने बताया कि इस महाअभियान के अंतर्गत देशभर के छह हजार से अधिक सेवा केंद्रों से रक्त एकत्रित कर गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इसी महाभियान में योगदान देने के उद्देश्य से सी-ब्लॉक स्थित सद्भावना भवन सिरसा में भी आगामी 23 एवं 24 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह रक्तदान शिविर संस्थान के समाज सेवा प्रभाग के नेतृत्व में होगा, जिसमें भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय, शिवशक्ति ब्लड बैंक एवं नागरिक अस्पताल सिरसा ब्लड बैंक रक्त एकत्रित करने में योगदान देंगे। ब्रह्मकुमारी प्रीति ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों व क्लबों का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें