मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगे दोनों बैच
हैवी लाइसेंस के प्रशिक्षण का बीते तीन माह से चल रहा है एक ही बैच, 280 प्रशिक्षुओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
स्कूल की सात बसों में 20-20 प्रशिक्षुओं को दी जा रहा है ट्रेनिंग
फोटो : 11
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हैवी लाइसेंस के प्रशिक्षण स्कूल का मार्च माह से दूसरा बैच शुरू किए जाएगा। दोनों बैचों में कुल 280 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले प्रशिक्षण का एक बैच सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक ही चलाया जा रहा था। जिसके चलते 180 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने के लिए ही बुलाया जा रहा है।
बता दें कि हैवी लाइसेंस बनाने के लिए बड़ी संख्या में युवा रोडवेज के प्रशिक्षण स्कूल में फाइलें जमा करवा रहे हैं। प्रशिक्षण स्कूल की कुल सात बसों को अब सुबह के समय ही चलाया जा रहा है। जबकि दोनों बैच शुरू होने के बाद सुबह और शाम को दोनों समय बैच चलाया जाएगा। युवाओं की फाइलों के अनुसार ही उन्हें ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया जाएगा। दूसरा बैच शुरू होने के बाद सुबह के बैच का समय सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक जबकि दूसरे बैच का समय 2 से रात 10 बजे तक रहेगा।
35 दिन प्रशिक्षुओं को दिया जाता है बसों में प्रशिक्षण
हैवी लाइसेंस प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण स्कूल की ओर से 35 दिन तक का बैच लगाया जाता है। रोडवेज प्रशिक्षण स्कूल के पास के पास अब कुल 7 बसें है। एक बस में 20 प्रशिक्षुओं को सवार किया जाता है। धुंध के कारण बीते तीन माह से स्कूल का एक ही बैच चलाया जा रहा है। स्कूल का दूसरा बैच मार्च के दूसरे सप्ताह तक शुरू किया जाएगा।
कोट
मार्च के दूसरे सप्ताह तक ट्रेनिंग स्कूल के दोनों बैच शुरू कर दिए जाएंगे। अभी एक ही बैच चलाया जा रहा है। जिसमें 180 प्रशिक्षुओं को शामिल किया जा रहा है। दूसरा बैच शुरू होने पर 280 प्रशिक्षुओं के दो बैच चलाए जाएंगे।
-केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, डिपो सिरसा।