फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य के रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की सूची जारी

Thu, 23 Apr 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 मई को मतदान प्रक्रिया के तुरंत बाद होगी मतगणना, उसी दिन घोषित होंगे परिणाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला में पंचायती राज संस्थाओं के पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य के रिक्त पदों पर 10 मई को होने वाले उप चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की सूची जारी की गई है।

डीडीपीओ बलजीत सिंह ने बताया कि पंचायत समिति ऐलनाबाद, डबवाली, रानियां, बड़ागुढा, ओढ़ां, नाथूसरी चोपटा में होने वाले मतदान को लेकर मतदान केंद्रों की सूची जारी की गई है। इसी आधार पर वार्ड स्तर पर लोग अपने अपने मतदान केंद्र में मतदान करेंगे।
विज्ञापन


उम्मीदवार 25 अप्रैल तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे तथा मतदान 10 मई को होगा। पंचायती राज संस्थाओं के लिए मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद होगी या पुनर्मतदान की स्थिति में आवश्यकता अनुसार 12 मई को संपन्न की जाएगी।
उम्मीदवार 25 अप्रैल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे से की जाएगी। उम्मीदवार 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम भी तुरंत घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें