फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार में संदिग्ध अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 13 May 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रानियां के गांव करीवाला में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में कार में शव मिला है। मृतक की पहचान नसीब सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह निवासी करीवाला के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक नसीब सिंह अपनी कार से किसी काम से करीवाला से रानियां गया हुआ था। शाम को गांव से कुछ दूरी पर वह अपनी गाड़ी में मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने भी उसकी हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की किसी ने हत्या की है, जिसके शरीर पर निशान भी हैं। ऐसे में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है नसीब सिंह पर पहले ही कई तरह के आपराधिक व नशे संबंधित मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। मृतक पर कई एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।
धर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी, रानियां ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें