फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसुंबी ब्रांच से महिला-पुरुष के शव बरामद, शनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलकां के पास से ही कुसुंबी ब्रांच से दो और शव बरामद हुए हैं। ये शव एक महिला व एक पुरुष का है। पुलिस ने वीरवार देर सायं इन शवों को नहर से बाहर निकलवा कर अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि महिला का शव क्षत विक्षत हालात में है, वहीं पुरुष के चेहरे से पहचान होने की संभावना है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जगर सिंह ने बताया कि सांय को माइनर में शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसपर मौके पर जाकर शवों को निकलवाकर पहचान के प्रयास किए गए हैं, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूूछताछ कर रही है। दोनों शवों को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आसपास के थानों में भी इस संबंधी सूचित कर दिया गया है, ताकि दोनों की जल्द से जल्द पहचान कर मामले का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें