फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में गैरहाजिर रहे 50 पर्यवेक्षकों से जवाब तलब

Sat, 31 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले पर्यवेक्षकों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। संबंधित अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सिरसा जिले में 58 अध्यापक परीक्षाओं से गैर हाजिर रहे थे।
विज्ञापन


बोर्ड के सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर अध्यापकों की सूची भी भेजी है। सचिव ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी से अनुपस्थित रहे अध्यापकों का स्पष्टीकरण लिया जाए। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से भी स्पष्टीकरण पर टिप्पणी मांगी गई है।

इसके बाद बोर्ड आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा। जिला सिरसा में कुल 58 अध्यापकों पर गाज गिर सकती है। सूची जारी होने के साथ यह सवाल खड़ा हो गया कि पर्यवेक्षक गैर हाजिर थे तो नकल रोकने के लिए निगरानी किसने रखी?
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव ने दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षाओं में गैर हाजिर रहने वाले अध्यापकों की सूची जारी की है। इसमें डबवाली क्षेत्र में तैनात अध्यापकों के नाम हैं। इनकी ड्यूटी पर्यवेक्षक के तौर पर थी। बोर्ड के आदेश पर इन अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। -बलजिंद्र सिंह भंगू, बीईओ, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें