फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एसआईआर फार्म भरने गए बीएलओ के कपड़े फाड़े, पीट कर घायल किया

Sat, 11 Jul 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बीएलओ हरपाल सिंह
विज्ञापन
घायल बीएलओ को नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
विज्ञापन

फोटो 9,10
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। नाथूसरी चोपटा के भट्ट रोड पर एसआईआर फार्म भरने गए एक बीएलओ के कपड़े फाड़ने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल बीएलओ को नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बीएलओ ने इस घटना की शिकायत चौपटा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
जेबीटी शिक्षक और बीएलओ हरपाल सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी चोपटा में एसआईआर फार्म भरने में लगी है। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे वे अपने सहायक दीपक कुमार के साथ धर्मवीर सिंह मोठिया के घर गए थे। घर पर आवाज लगाने पर एक महिला बाहर आई।
विज्ञापन

हरपाल सिंह ने महिला से पहले से दिए गए एसआईआर फार्म मांगे। महिला ने घर से खाली फार्म लाकर दे दिए। इस पर हरपाल सिंह ने महिला से उनके पति के मोबाइल नंबर मांगे और कहा कि ये फार्म भरने जरूरी हैं अन्यथा उनका वोट कट जाएगा। इसके बाद वे घर से भट्टू रोड की तरफ आ गए।
विज्ञापन

बीएलओ हरपाल सिंह के अनुसार, धर्मवीर सिंह मोठिया ने बिना कुछ पूछे ही उन पर हमला कर दिया और उनके कपड़े फाड़ दिए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें धर्मवीर सिंह से बचाया। हरपाल सिंह ने तुरंत चोपटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। चोपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि बीएलओ से मारपीट की शिकायत मिली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। यह घटना चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें