संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। महिला थाना पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील वीडियो डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि 4 फरवरी को जिला में स्थित गांव की एक विवाहित ने पुलिस को दी। शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। शादी से पहले एक अन्य शादीशुदा व्यक्ति, जिसके दो बच्चे हैं। उसने उसे शादी का झांसा देकर रिलेशनशिप में रखा था। पीड़ित महिला को जब इस बात का पता चला कि वह दो बच्चों का बाप है तो पीड़ित ने कहीं और शादी कर ली।
पीड़िता महिला ने बताया कि शादी के समय से ही उक्त युवक फेसबुक पर अश्लील वीडियो डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पीछा करने व फेसबुक पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान महिला थाना सिरसा पुलिस की एक टीम ने ब्लैकमेल करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।