फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इंस्टाग्राम पर ओडिशा की लड़की से दोस्ती कर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की मां ने सिरसा में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को दी थी शिकायत, आदेश पर सीआईए ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। इंस्टाग्राम पर ओडिशा निवासी लड़की से दोस्ती करने के बाद उसे ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की की मां ने सिरसा में पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को दी थी।



बुधवार को ओडिशा की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा के समक्ष पेश होकर उसकी बेटी को ब्लैकमेल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीआईए सिरसा तथा साइबर सेल की टीम को शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए गिगोरानी निवासी युवक को गिरफ्तार कर नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 387 तथा 506 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक करने का धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि गिगोरानी निवासी युवक किसी संस्थान से आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है। उक्त युवक ने इंस्टाग्राम पर ओडिशा क्षेत्र की एक लड़की से दोस्ती कर ली और प्यार का झांसा दिया। इसके बाद बात की रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक करने के धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी युवक ने गूगल पे तथा पेटीएम पर उक्त लड़की से करीब आठ हजार मंगवाकर राशि ऐंठ ली। अब करीब डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा था। पैसे न देने व किसी को बता देने की सूरत में जान से मारने की धमकी भी दी। गिरफ्तार किए गए युवक को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें