फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय बजट 2026 की विशेषताएं साझा कीं

Sun, 08 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। नहर कॉलोनी में महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाए। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
फोटो-14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने केंद्रीय बजट-2026 की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की दिशा में शनिवार को नहर कॉलोनी में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को बजट की प्रमुख योजनाओं, सुविधाओं और विकास से जुड़े प्रावधानों से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम जिला अध्यक्ष यतींद्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जबकि अध्यक्षता जिला महासचिव अंबर मेहता ने की। जिला बजट टोली संयोजक सागर केहरवाला ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 समाज के हर वर्ग के संतुलित विकास पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि बजट में महिलाओं, युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक सुमन सैनी ने महिलाओं से जुड़े बजट प्रावधानों को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि यह बजट महिला उद्यमिता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को नई दिशा देगा। महिला जिला अध्यक्ष भावना शर्मा ने बजट की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा। अपने संदेश में जिला अध्यक्ष यतींद्र सिंह ने कहा कि संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से बजट की सही जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में राजेश जालंधरा, वीरेंद्र तिन्ना, स्मृति सिन्हा, अनिता सैनी, पुष्पा सिंह, रेखा सोनी, बबीता ढल, गीता सैनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें