फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पैदल अयोध्या जा रहे 6 वर्षीय मोहब्बत को बिश्नोई सभा ने किया सम्मानित

Tue, 19 Nov 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
धावक मोहब्बत व उसके पिता रिंकू ​कुमार को सम्मानित करते बिश्नोई सभा के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जज्बा हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। कुछ ऐसा ही जज्बा जिला फाजिल्का, पंजाब में अबोहर क्षेत्र के गांव किलियांवाली निवासी 6 वर्षीय मोहब्बत में देखने के लिए मिलता है। मोहब्बत ने अयोध्या तक पदयात्रा कर रामलला के दर्शन करने का संकल्प लिया है। इस सफर में सिरसा पहुंचने पर बिश्नोई सभा ने मोहब्बत को सम्मानित किया ।
बिश्नोई सभा सिरसा के प्रधान खेमचंद बैनीवाल के मार्गदर्शन में बिश्नोई धर्मशाला में बुधवार को स्वागत समारोह हुआ। इस दौरान आयोजक संस्था ने मोहब्बत को प्रोत्साहित करने के लिए बिश्नोई सभा अबोहर के प्रधान राजीव गोदारा और मोहब्बत के पिता रिंकू कुमार को भी स्मृति चिह्न भेंट किया। मोहब्बत के पिता रिंकू कुमार ने बताया कि मोहब्बत यूकेजी कक्षा के छात्र हैं। पिछले साल मोहब्बत अबोहर से 273 किलोमीटर दूर लुधियाना तक पैदल यात्रा कर चुके हैं। पंजाब के कई प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन ने मोहब्बत को भरपूर प्यार दिया।
विज्ञापन




पिछले साल 22 नवंबर 2023 को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर आमजन ने कई जगह शोभा यात्राएं निकालीं। तब मोहब्बत ने पदयात्रा कर रामलला के दर्शन करने की इच्छा जताई। ऐसे में 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर अबोहर के बाला जी धाम से मंदिर के पुजारी ने विधिपूर्वक पूजा कर मोहब्बत को उसके लक्ष्य प्राप्ति के लिए रवाना किया। रिंकू कुमार ने बताया कि मोहब्बत राम के परम भक्त हैं। उनका उद्देश्य नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।

-



रोज चल रहे 15 से 18 किलोमीटर

मोहब्बत के पिता रिंकू कुमार ने बताया कि साधारण खान-पान के बावजूद मोहब्बत रोजाना 15 से 18 किलोमीटर तक चल रहे हैं। अबोहर से अयोध्या का सफर 1,100 किलोमीटर लंबा है। मोहब्बत का लक्ष्य दो माह में इसे पूरा करने का है। मोहब्बत ने बताया कि वह ओलंपिक में दौड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन




-

मुझे नहीं हुआ था विश्वास



बिश्नोई सभा अबोहर के प्रधान और समाजसेवी राजीव गोदारा ने कहा कि जब पहली बार मोहब्बत के बारे में सुना तो विश्वास नहीं हुआ। जब मोहब्बत के जज्बे को देखा तो विश्वास हो गया कि ये बच्चा अपने लक्ष्य को जरूर पूरा कर एक दिन भारत का नाम रोशन करेगा। इस मौके पर बिश्नोई सभा के सचिव ओपी बिश्नोई, सुशील बैनीवाल, जगतपाल कड़वासरा, राजकुमार बैनीवाल, इंद्रजीत माल, सीताराम बैनीवाल, जगदीश लटियाल आदि मौजूद थे।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें