ऐलनाबाद। शहर के वार्ड नंबर-3 स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के पास एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। थाना ऐलनाबाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मिट्ठी सुरेरा निवासी जगसीर एयरटेल कंपनी में वायरमैन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 मार्च को शाम करीब पांच बजे अपने कार्य के सिलसिले में वार्ड नंबर 3 स्थित दर्शन सिंह के घर वाई-फाई कनेक्शन लगाने गए थे।
उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल दर्शन सिंह के घर के बाहर गली में खड़ी की थी। जब वह काम खत्म कर बाहर आए तो मोटरसाइकिल गायब थी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सत्यवान ने बताया कि शिकायत के आधार आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। संवाद