फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक रविवार सुबह अपने पिता के साथ काम करने के लिए घर से निकला था। परिजनों ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के वार्ड 11 निवासी शेर सिहं
ने बताया कि वह और उसका 26 वर्षीय लड़का मोहित पोहड़का में एक दुकान पर सिलाई का काम करते हैं। रविवार सुबह वह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर काम करने के लिए जा रहा था। बाइक मोहित चला रहा था। जब वह सुरेरा चौक हरप्रभ आसरा के नजदीक पहुंचे तो पीछे से एक वाहन चालक ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका लड़का रोड पर गिर गया और उसके सिर, हाथ व छाती पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में राहगीरों की सहायता से मोहित को एंबुलेंस में डालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें सिरसा नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। जब वह सिरसा पहुंचे तो डॉक्टर ने जांच कर उसके बेटे का मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें