रानियां। गांव करीवाला से बणी रोड पर वीरवार रात को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार होमगार्ड जवान राकेश कुमार (35) को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिन ने मृतक राकेश कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक का शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार किया गया। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। राकेश की डयूटी करीवाला पुलिस चौकी में थी। उनकी शादी 9 साल पहले डबवाली के गांव गोदिका में हुई थी। उनका एक आठ साल का एक बेटा भी है और पिता हरियाणा रोडवेज में सेवानिवृत हैं।
घटना वीरवार देर रात लगभग 9 बजे के आस-पास की है। जब राकेश कुमार ड्यूटी पूरी कर अपनी बाइक लेकर अपने गांव कालुआना की तरफ आ रहे थे। गांव बकरीवाला से बणी रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने राकेश कुमार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक और मालिक सुरेवाला के राजस्थान के रहने वाले हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया है, जिसकी तलाश जारी है। घटना के बाद राकेश के परिवार, गांव और पुलिस महकमे में मातम पसरा हुआ है।
रानियां घटनास्थल पर खड़ा ट्रक
रानियां घटनास्थल पर खड़ा ट्रक