फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Sat, 18 Jan 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भावदीन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डिंग थाना पुलिस ने मृतक के भाई का बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
गांव भावदीन निवासी मदन लाल शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर अपने खेत में काम करने गया था। खेत से घर लौटते समय नेशनल हाईवे-9 पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मदन लाल दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मदन लाल के घरवालों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होते देख उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान मदन लाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मृतक मदन लाल के छोटे भाई राजकुमार का बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें