फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 16 Mar 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव कुसुम्बी के पास वीरवार देर रात को ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें गांव ताजियाखेड़ा निवासी सुनील की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ताजियाखेड़ा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका बेटा सुनील आदमपुर में एक निजी एजेंसी में मिस्त्री का काम करता था। वीरवार रात को वह अपना काम खत्म कर रोज की तरह बाइक पर गांव आ रहा था। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी राहगीर ने उन्हें फोन कर हादसे के बारे में सूचना दी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और सुनील को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्ण ने बताया कि सुनील उसका इकलौता बेटा था। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें