फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 02 Nov 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर रविवार रात गांव टप्पी के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक हादसे के बाद मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

गांव टप्पी निवासी रतनलाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया। कृष्ण कुमार उर्फ वीरेंद्र और गांव चोरमार निवासी संदीप सिंह मोटरसाइकिल पर सवार थे। वे गांव टप्पी से डबवाली की तरफ जा रहे थे। गोशाला के पास सिरसा की तरफ से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
कार चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। दोनों घायल युवकों को ओढ़ां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां करीब 27 वर्षीय कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। ओढ़ां पुलिस ने सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संतोष ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक कृष्ण कुमार अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। वह अविवाहित था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें