फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क हादसे में बाइक सवार की माैत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। पंजाब सीमा से सटे गांव मेहना के समीप रविवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार मेहना निवासी बिट्टू राम की मौत हो गई, जबकि उसका पड़ोसी बूटा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डबवाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन बूटा सिंह ने बताया कि रविवार शाम को बिट्टू राम के साथ बाइक पर डबवाली में सामान खरीदने गए थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बिट्टू राम को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें