फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर के बाहर खड़ी बाइक, नगर परिषद से बैटरी और घर से सामान चोरी

Sun, 30 Jun 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चोरों ने शहर में नगर परिषद कार्यालय पुराना हाउसिंग बोर्ड व गांव सूचान में चोरी का घटना को अंजाम दिया है। चोर तीनों जगहों से सामान व बाइक चोरी कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि कार्यालय में साइलेंट जनरेटर लगा हुआ है। इस जनरेटर से 26 जून को दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के बीच कोई शख्स ऑटो में आया और बैटरी उतारकर ले गया। वहीं दूसरी शिकायत में नरेश गुप्ता निवासी पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने बताया कि वह दिल्ली पब्लिक स्कूल में कैंटीन चलाता है और वहीं पर रहता है। उसकी पत्नी रेणू अपने मायके शमशाद पट्टी गई हुई थी। 25 जून को जब उसकी पत्नी घर लौटी तो घर के अंदर से लड्डू गोपाल की सोने की चेन, 30 हजार रुपये, दो चांदी के नारियल व पांच चांदी के सिक्के गायब मिले।
इसी प्रकार गांव सूचान निवासी दर्शन ने बताया कि उसके घर के आगे खड़ी बाइक को चोरी कर ले गए। रात को उन्होंने बाइक को घर के बाहर खड़ा किया था। पुलिस ने तीनों मामलों में पीड़ित की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें