फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइकों में भिड़ंत, फर्नीचर मिस्त्री की मौत, दो घायल

Sat, 02 Sep 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चौपटा । घटना स्थल पर पड़ी बाइक। 
विज्ञापन
चौपटा। खंड के गांव रुपावास के बस अड्डे के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए जमाल निवासी फर्नीचर मिस्त्री की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया है। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रूपावास बस स्टैंड के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। एक बाइक पर गांव जमाल निवासी 25 वर्षीय सुभाष पुत्र मिसरलाल व दूसरी बाइक पर सोहनलाल उम्र 65 वर्ष पुत्र इन्द्राज व महेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र साहबराम जिला हनुमानगढ़ सवार थे। तीनों को चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जमाल निवासी सुभाष को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों को सामुदायिक केंद्र में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में शव पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें