सिरसा, ऐलनाबाद। सिरसा से रावतसर के लिए बस सुविधा शुरू हो गई है। जिसके बाद अब सिरसा से अमृतसर और जोधपुर के लिए भी रोडवेज को परमिट मिल चुका है। जल्द ही इन रूटों पर भी बस सुविधा शुरू होगी। जिससे यात्रियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। धार्मिक स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज की ओर से इन बसों की सेवा शुरू की गई है।
सिरसा से ऐलनाबाद से राजस्थान के रावतसर के लिए पिछले लगभग 6 वर्षों से बंद पड़ा था। इस कारण इस क्षेत्र के गांव किशनपुरा, मिठनपुरा, कर्मशाना, टोपरिया के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती थी। जिससे ग्रामीणों ने लगातार स्थानीय हर पार्टी के नेताओं और सिरसा डिपो महाप्रबंधक को भी बार-बार मांग पत्र सौंप बस सुविधा शुरू किए जाने की मांग उठाई थी। जिसके पश्चात अब यह बस सुविधा शुरू होने पर क्षेत्र वासियों में खुशी की हल है। शुक्रवार को सुबह सिरसा से 7ः50 पर सिरसा डिपो महाप्रबंधक शेर सिंह व यातायात प्रबंधक कृष्ण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जीएम स्टेनो राकेश कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज ओमप्रकाश, परिचालक विनोद कुमार, चालक मलकीत सिंह, रिटायर्ड निरीक्षक बृजलाल बागड़वा व अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह रहेगी बस की समय सारणी
सिरसा से सुबह 7ः50 व ऐलनाबाद से 9ः10 ओर रावतसर से सिरसा के लिए वापसी का समय 10ः40 ओर ऐलनाबाद से सिरसा 12ः10 ओर दूसरा चक्कर का समय सिरसा से 2ः20 चलकर ऐलनाबाद होते हुए रावतसर जाएगी। फिर रावतसर से सिरसा के लिए 5ः20 चलकर ऐलनाबाद होते हुए सिरसा पहुंचेंगी। जिससे इस रूट के सैकड़ों गांव सहित ढाणियों व कस्बों में रहने वाले लोगो में खुशी का माहौल है। इस रूट पर सुबह जब बस अपने गंतव्य के लिए चली तो ऐलनाबाद से निकलते ही गांव किशनपुरा में सरपंच संजय भादू ने ग्रामीणों व युवा क्लबों के पदाधिकारियों, मिठनपुरा में सरपंच अजय सिंह सोलंकी ने शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा के युवाओं, ग्रामीणों, कर्मशाना सरपंच सुभाष सुढ़ा व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं राजस्थान के गांव ढढेला, टोपरिया में भी जबरदस्त स्वागत किया।
सिरसा से रावतसर के लिए बस का संचालन शुरू हो चुका है। इसके बाद ब सिरसा से अमृतसर और जोधपुर के लिए बस सुविधा जल्द ही शुरू हो जाएगी। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए नई बसों का संचालन किया गया है।
-शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।