फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल ज्यादा आने पर भड़के ग्रामीण

Wed, 11 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मौजदीन और मंगाला में बिजली बिल ज्यादा आने के कारण ग्रामीणों बिलो जला दिया और सरकार व प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की। ग्रामीणों ने निर्णय लिया की जब तक बिजली बिल की राशि कम नहीं होगी वे बिल नहीं भरेंगे।  
विज्ञापन


गांव मौजदीन के ग्रामीण सरपंच किरपाल सिंह, डॉ. बलदेव राज, कश्मीरी लाल, कृष्ण कुमार, रतन पाल, ज्ञान सिंह, खुशहाल चंद, अजय कुमार, होशियार सिंह, टेक चंद व गोल चंद सहित कई ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक करने के बाद ग्रामीणों ने रोष स्वरूप बिजली के बिलों को जलाया और बिल न भरने का निर्णय लिया।

इसी प्रकार गांव मंगाला के ग्रामीणों ने बिजली के बिल ज्यादा आने पर रोष व्यक्त किया तथा प्रदर्शन करते हुए बिजली के बिलों को जलाया। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि सरकार ने बिजली के दाम में वृद्धि उपभोक्ताओं पर अधिक आर्थिक बोझ डाल दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बढ़े बिजली के दामों के कारण बिजली बिल की राशि कई गुणा बढ़ गई है जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल भरने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि वे बढ़े बिजली के दामों को कतई बर्दास्त नहीं करेंगे। बैठक में ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से फैसला लिया कि जब तक सरकार बिजली के दामों में की गई वृद्धि वापस नहीं लेती तब तक वे ट्यूबवेलों व घरों के बिजली बिल नहीं भरेंगे।

ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया और बिजली के बिलों को जलाकर गुस्सा निकाला। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सरकार अपने बिजली के बढ़ाये गए दामों को वापस नहीं ले लेती तब तक उनका बहिष्कार जारी रहेगा तथा वे बिजली के बिल नहीं भरेंगें। 

इस प्रदर्शन में बिंद्र सिंह, शिदर राम, अंग्रेज, बलबीर, बलवंत, सोहन लाल, जागीर, तोता राम, वीरू पंच, भजन राय सिख, राजू बालिया, तारा सिंह, करतार सिंह पंच, दलबीर सिंह, बलविंद्र सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें