फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भूमिशा शर्मा ने राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

Tue, 17 Nov 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा सीनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली बॉक्सर भूमिशा शर्मा अपने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा की भूमिशा शर्मा ने बॉक्सिंग रिंग में दमदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने हिसार के मंजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब में आयोजित 7वीं एलीट महिला हरियाणा सीनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 12 से 15 नवंबर तक हुई थी।
गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा भूमिशा ने सुपर हैवी भार वर्ग में दमदार खेल दिखाया। उन्होंने प्रतियोगिता में फाइनल तक का सफर तय कर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय, ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप स्तर की खिलाड़ी भी मौजूद थीं, जिससे मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण रहे। ऐसे कड़े प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में भूमिशा ने अपनी ताकत, तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने रिंग में बेहतर तालमेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों का मजबूती से सामना किया। अंतिम मुकाबले में भी भूमिशा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें