सिरसा। श्री श्याम बगीची में भजन प्रस्तुत करते हुए कलाकार। संस्था।
श्री श्याम बगीची स्थापना महोत्सव के तीसरे दिन भजन संध्या व भंडारे का आयोजन
फो 11, 12
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से मंदिर के चौथे 14 दिवसीय स्थापना महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार रात को भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
मंदिर के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि तीसरे दिन शाम 6:15 बजे मनोज कोचर ने अपने परिवार सहित पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा, धनंजय शुक्ला, शशिकांत शुक्ला एवं दुलीचंद शर्मा ने पूजा संपन्न करवाई। इसके पश्चात 7:15 बजे राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना एवं हनुमान चालीसा के साथ भजन संध्या की शुरुआत की।
राजेंद्र ने “वीर हनुमाना अति बलवाना”, “तेरी जय जयकार बाबा तेरी जय जयकार” सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं, राजस्थान सूरतगढ़ से आईं भजन गायिका वैष्णवी जन्वेजा ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर श्यामभक्तों का मन मोह लिया। उन्होंने “श्रीराम जानकरी बैठे हैं मेरे सरने में”, “सांसों का बना के हार बाबा को पहना दे” एवं “डोरी खिंच के राखियो यो है बाबा गो निशान” सहित कई भजनों पर श्यामप्रेमियों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया।
रात 8:15 बजे बाबा श्याम को भोग अर्पित कर श्याम रसोई का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर का दरबार भव्य रूप से सजा हुआ था और पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं एवं परिवारजनों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। इस प्रकार महोत्सव का तीसरा दिन भजन, भक्ति और प्रसाद वितरण की गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।