फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भावदीन टोल प्लाजा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बीकेई का समर्थन

Thu, 19 Nov 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : 49
विज्ञापन

- स्थानीय कर्मचारियों की 70 प्रतिशत भर्ती और वेतन-सुविधाएं बढ़ाने की मांग
- प्रबंधन पर कर्मचारियों के रहने और खाने की व्यवस्था बंद करने का आदेश देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दिवाली बोनस सहित अन्य मांगों को लेकर भावदीन टोल प्लाजा के स्थानीय कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। भारतीय किसान एकता (बीकेई) ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने टोल प्रबंधन से जल्द समाधान करने की मांग की है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में टोल प्लाजा पर 70 फीसदी स्थानीय युवाओं की भर्ती शामिल है। वे पंजाब के टोल प्लाजा के समान वेतन और सुविधाएं चाहते हैं। दिवाली बोनस जारी करने की मांग भी उनकी मुख्य मांगों में से एक है।
विज्ञापन

भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख और बीकेई टोल प्लाजा यूनियन के प्रधान विनोद कुमार ने भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टोल मैनेजर, कैशियर और अन्य प्रबंधक स्थानीय कर्मचारियों से भेदभाव करते हैं। कर्मचारियों ने पिछली शाम शांतिपूर्ण हड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन

प्रबंधन का आदेश
टोल मैनेजर ओम प्रताप ने रात करीब आठ बजे एक व्हाट्सएप ग्रुप में संदेश जारी किया। इसमें कर्मचारियों के रहने और खाने की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया गया। यूनियन नेताओं के अनुसार, इस फैसले से हड़ताल और ड्यूटी पर मौजूद नौ महिला कर्मचारियों को भी परेशानी हुई। बीकेई नेताओं और वर्कर्स यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि दिवाली बोनस सहित अन्य मांगों पर जल्द सहमति नहीं बनी। तो कर्मचारी टोल प्लाजा को पर्ची मुक्त करने का कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें