फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीन जुलाई को चोपटा पहुंचेंगे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

Wed, 28 Jun 2023 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा।
मांगों को लेकर तहसील कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों का धरना 55वें दिन भी जारी है। बुधवार को राजस्थान के किसानों ने भी धरने पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष भरत सिंह झाझड़ा व प्रदेश सचिव अमन बैनीवाल ने बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत तीन जुलाई को नाथूसरी चोपटा में किसानों के धरने में शामिल होकर संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को राजस्थान के नोहर क्षेत्र के किसान नेता व कामरेड मंगेज चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए करीब दो महीने से आंदोलन कर रहे है पर सरकार अपनी तानाशाही नीतियों से उन्हें परेशान कर रही है। उनका कहना है कि अगर सरकार किसानों की समस्याओं का जल्दी समाधान नहीं करेगी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें