फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली में सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएंगी 170 बेंच, मिलेगी बेहतर सुविधा

Mon, 25 May 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
खर्च होंगे करीब 6 लाख 75 हजार रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। शहर कालांवाली की जनता को नगर पालिका बेहद सुविधा देने जा रही है। नगरपालिका प्रशासन ने आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 170 बेंच लगाने की योजना बनाई है। योजना को लेकर नगर पालिका ने करीब 6 लाख 75 हजार रुपये के टेंडर ओपन कर वर्क आर्डर जारी कर दिया है। करीब 3 माह में शहर में अलग-अलग जगहों पर बेंच लगाकर आमजन को राहत पहुंचाई जाएगी।


शहर कालांवाली में मुख्य बाजार, पार्क, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के पास, धार्मिक स्थल आदि क्षेत्रों में आमजन के लिए बैठने की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं थी। लंबे समय से शहरवासियों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पार्षदों से मांगी जा रही लोकेशन

नगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर में लगाए जाने वाली 150 सीमेंट और 20 लोहे की बेंचों के लिए लोकेशन जांची जा रही है। लोकेशन को लेकर शहर के नगर पालिका प्रधान व 16 नगर पार्षदों से सुझाव मांगे जा रहे है ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले।



कोट्स

शहर कालांवाली में करीब 170 बेंच लगाई जाएंगी। इससे आमजन को बेहतर बैठने की सुविधा मिलेगी।
- गिरधारी लाल, सचिव, नगरपालिका कालांवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें