डीएसपी ने दी मामले की जानकारी
- फोटो : संवाद
हिसार के एक स्पा सेंटर में भी करती थी काम
डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मेला ग्राउंड सिरसा निवासी आरोपी पूजा कुछ समय पहले हिसार में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। उसने चोपटा क्षेत्र निवासी मनोज के साथ मिलकर सिरसा में देह व्यापार शुरू किया था। पुलिस ने समय रहते इस गिरोह का पर्दाफाश कर कई नाबालिगों को पूजा के जाल में फंसने से बचा लिया। वीरवार को महिला थाना सिरसा पुलिस ने आरोपी पूजा व मनोज को गिरफ्तार कर लिया था।
फतेहाबाद की रहने वाली है पीड़िता
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता किशोरी ने बताया था कि वह फतेहाबाद की रहने वाली है। सिरसा में रहने वाली पूजा ब्यूटी पार्लर चलाती है। वह पूजा के पास ब्यूटी पार्लर का काम सीखने लगी। 10 सितंबर को पूजा के पास मनोज आया। पूजा ने उसे मनोज के साथ जाने को कहा। आरोपी उसे एक होटल में ले गया। यहां एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता किशोरी महिला थाना पहुंची और सारी आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: Haryana: राज्य में 135 स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को मिली हरी झंडी, इतने करोड़ रुपये होंगे खर्च