फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिला जेल में 10.88 करोड़ से बनेंगे नए बैरक व रिहायशी भवन

Sat, 07 Nov 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बरनाला रोड ​स्थित सिरसा जेल। संवाद
विज्ञापन
फोटो 21
विज्ञापन







सिरसा। जिला जेल में बंदियों की बढ़ती संख्या और जेल अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं की कमी को देखते हुए बड़ा निर्माण कार्य होगा। इस पूरी परियोजना पर करीब 10 करोड़ 88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड यह निर्माण कार्य करवाएगा।
जेल परिसर में पांच नए बैरक और 50 नए रिहायशी भवनों का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में जेल की निर्धारित क्षमता 800 बंदियों की है। हालांकि, यहां लगभग 1500 बंदी रह रहे हैं जो क्षमता से करीब दोगुने हैं। इससे बंदियों के रहने की व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी अतिरिक्त आवासीय सुविधा मिलेगी। वर्ष 1999 में बनी इस जेल में अब तक केवल 40 रिहायशी भवन ही उपलब्ध हैं। अतिरिक्त आवास की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
पानी संरक्षण और पर्यावरण सुविधाएं
परियोजना के तहत जेल परिसर में पानी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी सुविधाएं विकसित होंगी। इसमें एक नया ट्यूबवेल बनाया जाएगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण भी होगा। साथ ही, एक भूमिगत पानी की टंकी भी बनाई जाएगी। इन सुविधाओं से पानी की आपूर्ति मजबूत होगी और बारिश का पानी संरक्षित होगा।
विज्ञापन

कोट्स

जेल में बैरक व रिहायशी भवनों का निर्माण कराया जाएगा। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने इसका टेंडर लगाया है। कॉन्ट्रैक्टर से ऑनलाइन बोलियां भी आमंत्रित की गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-ललित कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें