फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बार एसोसिएशन का वर्क सस्पेंड जारी, राहत के लिए आरोपी पहुंचा हाईकोर्ट

Thu, 29 Jan 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। उपाध्यक्ष अधिवक्ता केवल कंबोज पर हुए हमले को लेकर वीरवार को भी सिरसा बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा। एसोसिएशन हमला करने वाले आरोपी प्रमोद टांक की गिरफ्तारी की मांग कर रही है, वहीं, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।
वर्क सस्पेंड के कारण पिछले सात दिनों में अदालतों में करीब 5335 केसों की सुनवाई प्रभावित हो चुकी है। वादियों को बार-बार तारीख पर तारीख मिल रही है। बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता गंगाराम ढाका का कहना है कि पुलिस आरोपी प्रमोद टाक को जब तक गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वर्क सस्पेंड जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोई भी अधिवक्ता अदालतों में पेश नहीं होगा। उपाध्यक्ष केवल कंबोज ने बताया कि आरोपी प्रमोद टांक ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद बार एसोसिएशन आगामी निर्णय लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें