फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 3.6 लाख नशे की गोलियों के मामले में फर्जी बिल बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस का दुरुपयोग कर चलाता था नशे की गोलियों का धंधा
विज्ञापन


फोटो 20
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। 3.6 लाख नशे की गोलियों के मामले में पुलिस ने दवा कंपनी के मालिक से सांठगांठ कर फर्जी बिल तैयार करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरजीत सिंह निवासी गांव मसीतां जिला सिरसा का रहने वाला है। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम लगातार जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पहले पंजाब के बठिंडा स्थित एशमुन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता था। नौकरी के दौरान उसकी कंपनी के मालिक से अच्छी पहचान हो गई थी। बाद में नौकरी छोड़ने के बाद वह डबवाली के शिवम मेडिकल व गांव जगमालवाली स्थित नौरंग मेडिकल स्टोर पर काम करने लगा।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि कंपनी के मालिक से पुराने संबंधों का फायदा उठाकर उसने युवाओं में नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवा की गोलियां मंगवाने का अवैध धंधा शुरू कर दिया। इसके लिए वह विभिन्न मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस नंबर और दस्तावेज कंपनी को भेजता था जिनके आधार पर फर्जी बिल तैयार कर पार्सल के माध्यम से नशे की दवाइयों की सप्लाई की जाती थी।
आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसके पास जिले के कई मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस संबंधी जानकारी उपलब्ध थी। इसी का दुरुपयोग करते हुए वह फर्जी दस्तावेज तैयार करवाता और दवाइयों की खेप मंगवाता था। जिन मेडिकल स्टोर संचालकों या अन्य लोगों को इन दवाइयों की आवश्यकता होती, वे उससे फोन पर संपर्क कर ऑर्डर देते थे। इसके बाद आरोपी स्वयं तय स्थान पर जाकर नशे की दवाइयों की आपूर्ति करता था।
विज्ञापन

एसपी दीपक सहारन ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान जिस भी मेडिकल स्टोर संचालक, दवा कारोबारी या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें