संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सदर पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने गांव भंभूर में मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर प्रतिबंधित दवा की गोलियां बरामद की है। इसके बाद टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव भंभूर में गुरमीत सिंह अपने गुरुनानक फार्मेसी स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार व ड्रग कंट्रोलर सुनील कुमार की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। जब मेडिकल स्टोर का रिकार्ड खंगाला गया, तो स्टोर से प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई जोकि नशा पूर्ति के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसके बाद उक्त मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।
सभी थाना व अन्य यूनिट प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में खुफिया तंत्र को मजबूत कर मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वालों की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक किसी अन्य के रजिस्ट्रेशन पर मेडिकल स्टोर चला रहे हैं, तो उनका रजिस्ट्रेशन कैंसिल करवाया जाए।विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।