फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 118 तालाबों के किनारे और 85 शिवपुरी होंगी हरी भरी, वन विभाग लगाएगा 22680 पौधे

Sun, 16 Apr 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जिला वन विभाग कार्यालय का भवन । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। वन विभाग की ओर से गांवों के तालाबों और शिवपुरी को पेड़ पौधों से हरा भरा किया जाएगा। पौधे लगाने के लिए वन विभाग ने जिले के 118 तालाबों और 85 शिवपुरी का चयन किया गया है। इसमें शीशम, सांगवान, कीकर, सफेदा सहित अन्य कई प्रकार के सजावटी और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। विभाग की ओर से शिवपुरी और तालाबों पर कुल 22680 पौधे रोपित किए जाएंगे।
जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग ने गांवों के तालाबों और शिवपुरी का चयन किया है। विभाग की ओर से एक तालाब के चारों तरफ क्षेत्र के अनुसार 10 या इससे अधिक पौधे लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों की स्थिति काफी खराब होने और चारों तरफ गंदगी फैली रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पौधे रोपित किए जाने के बाद तालाबों की स्थिति में काफी सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले के अधिक गांवों के तालाबों को चारों तरफ से पक्का कर दिया गया है, जबकि कई गांवों में कार्य भी किए जा रहे है। ऐसे में वन विभाग ने जिले के गांवों के तालाबों की सूची तैयार कर पौधों की आवश्यकता संबंधित पत्र भी मुख्यालय भेज दिया है। विभाग ने सिरसा, कालांवाली, रानियां और डबवाली के गांवों के तालाबों का चयन किया है।


शिवपुरी में लगाए जाएंगे 150 से 300 पौधे, लोगों को मिलेगी राहत
वन विभाग की ओर से जिले के गांवों में स्थित 85 शिवपुरी में पौधरोपण किया जाएगा। यहां पर फल, छायादार और सजावटी पौधे रोपित किए जाएंगे। विभाग ने 85 शिवपुरी के कुल 93.4 हेक्टेयर में से 43 हेक्टेयर में पौधरोपण करने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा है। शिवपुरी के क्षेत्रफल के अनुसार 150 से 300 पौधे रोपित किए जाएंगे। विभाग की ओर से 85 शिवपुरी में 21500 पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधों से हरियाली होने के बाद लोग यहां पर घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। वहीं, कई ग्राम पंचायतों की ओर से अपने स्तर पर शिवपुरी में पार्क और फूलदार पौधे भी रोपित किए गए हैं।
विज्ञापन



इन ब्लॉकों के इतने गांवों में लगाए जाएंगे पौधे
ब्लॉक गांवों की संख्या, पेड़ों की संख्या
सिरसा, 26, 260
कालांवाली, 25, 250
रानियां, 25, 250
डबवाली, 42, 420


वर्जन
जिले के गांवों में बनीं शिवपुरी और तालाबों के किनारों पर पौधरोपण किया जाएगा। इनका चयन कर लिया गया है। इनमें 22 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जाना है। जिससे हरियाली बढ़ने के साथ पर्यावरण भी साफ होगा। - नवल किशोर, जिला वन अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें