फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडागुढ़ा में बैंक में सेंधमारी की कोशिश : बीडीपीओ कार्यालय का चौकीदार उठा तो भागे चोर, बडागुढ़ा थाना क्षेत्र में बैंक में सेंधमारी की दूसरी घटना

विज्ञापन
चोरों द्वारा की गई सेंधमारी की कोशिश। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
बडागुढ़ा। बडागुढ़ा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। रविवार रात को भी बडागुढ़ा में चोरी की एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। चोरों ने बडागुढ़ा बीडीपीओ कार्यालय के पास स्थित एक बैंक में सेंधमारी की कोशिश की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीडीपीओ कार्यालय के बिल्कुल साथ पंजाब एंड सिंध बैंक स्थित है। चोरों ने रविवार रात्रि बैंक के पिछले हिस्से की दीवार तोड़ने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक बीडीपीओ कार्यालय में कुत्तों के भोंकने की आवाज सुनकर जब कार्यालय का चौकीदार उठा तो चोर मौके से भाग गए। जिसके बाद चौकीदार ने मामले की सूचना सुबह बैंक अधिकारियों को दी। वहीं सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
गौरतलब हो कि इससे पहले भी बडागुढ़ा थाना क्षेत्र में पन्नीवाला मोटा पुलिस नाका पर स्थित एक निजी बैंक की पिछली दीवार तोड़कर चोर अंदर घुस गए थे। चोरों ने तिजोरी काटने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। बडागुढ़ा थाना क्षेत्र में एक के बाद एक चोरी, लूटपाट व छीना-झपटी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस इस पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रही है। इसके बाद निरीक्षक विक्रम सिंह को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। क्षेत्र में हो रही घटनाओं के मद्देनजर लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें