फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारों के संकल्पों की कमी के चलते विकास के मामले में पिछड़ा क्षेत्र : अभय चौटाला

विज्ञापन
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते अभय सिंह चौटाला। विज्ञप्ति - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को ऐलनाबाद हलके में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के अंतिम दिन उन्होंने गांव उमेदपुरा, मेहनाखेड़ा, चिलकनी ढाब, भुर्टवाला, पोहडक़ां, ममेरां छोटी, ममेरां बड़ी, मिठीसुरेरां, किशनपुरा व खारीसुरेरां व मिठनपुरा सहित कई गांवों में ग्रामीणों को 25 सितंबर को फतेहाबाद में देवीलाल जयंती पर होने वाले कार्यक्रम का न्योता दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले दस साल कांग्रेस और 8 साल भाजपा सरकार ने सिरसा को विकास के बजाय विनाश के मुहाने पर ला दिया है। इन 18 सालों के दौरान सिरसा मेें न तो कोई भी बड़ा औद्योगिक प्रतिष्ठान स्थापित हुआ है और न ही शैक्षिक संस्थान। सरकारों के संकल्पों की कमी के चलते क्षेत्र विकास के मामले में पूरी तरह से पिछड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा तो की मगर इस दिशा में कोई नया कदम नहीं उठाया जा सका है। इनेलो शासनकाल के दौरान सिरसा के साथ-साथ पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए गए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, कृष्णा फौगाट, विनोद बैनीवाल, डॉ. विनोद गोदारा, धर्मवीर नैन, अजय झोरड़, भगवान कोटली मौजूद रहे।
गुरदयाल मेहता ने दिया देवीलाल जयंती समारोह का न्योता
सिरसा। इनेलो हलका प्रभारी गुरदयाल मेहता ने चौधरी देवीलाल जयंती को लेकर अनाज मंडी में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर संपर्क अभियान चलाया और व्यापारियों को समारोह में भाग लेने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को फतेहाबाद में होने कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोगअपने नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस दौरान सुनील मेहला, राजेश बंसल, बीरबल खन्ना, तन्नु गोयल, राकेश धमीजा, बस्तीराम, सूरजभाजन कंबोज व कमल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें