फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 32 जोन के शराब ठेकों की नीलामी, 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं हुआ पर

Sun, 02 Jun 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले के 32 जोन के शराब के ठेकों की ऑनलाइन नीलामी प्रशासन ने करवाई है। ऑनलाइन नीलामी में विभाग 100 करोड़ के राजस्व का टारगेट प्राप्त नहीं कर पाया। हैरानी की बात है कि कई जोन मात्र आठ हजार रुपये के सालाना राजस्व बढ़ोतरी पर छूटे हैं। जो कि बेहद चौंकाने वाले हैं। वहीं कई ठेकों पर 50 लाख से 60 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व विभाग को प्राप्त होगा।
विज्ञापन

डबवाली जोन की बात करते तो वहां पर किसान आंदोलन का बड़ा असर इस बार सर्दी के मौसम में देखने को मिला। जब दो माह तक किसान आंदोलन के चलते पंजाब से डबवाली कटा रहा। इसके अतिरिक्त जिले में मेडिकल नशे, चिट्टा सहित अन्य प्रकार के नशों की बढ़ती लत का असर भी शराब कारोबार पर देखने को मिल रहा है। इसी कारण सरकार को ज्यादा राजस्व इस बार प्राप्त होता प्रतीत नहीं हो रहा है। डबवाली, सिरसा जैसे शहरों के मुख्य एरिया के ठेकों के जोन ज्यादा बढ़ी बोली पर नहीं छूटे हैं। वहीं सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली आदि जोन में कोई खास शराब ठेकों की नीलामी में देखने को नहीं मिला। 7,777 रुपये से लेकर 55 लाख रुपये तक जोन में लाभ विभाग को हुआ है। ऐसे में इन 32 जोन से पांच करोड़ ही अतिरिक्त राजस्व 2024-2025 में प्राप्त होगा।
विज्ञापन






73 जोन में से 32 जोन की ऑनलाइन नीलामी हुई है। इसमें 98 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को प्राप्त होगा। 32 जोन के 64 ठेकों की नीलामी ही फिलहाल हो पाई है।
-आलोक पासी, डीईटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें