फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा जिला के 7 जोन के ठेकों की हुई नीलामी

Thu, 06 Jun 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नई आबकारी नीति के तहत वर्ष 2024-25 के लिए नए शराब के ठेकों की ऑनलाइन नीलामी बुधवार को स्थानीय वाणिज्य भवन स्थित उप आबकारी एवं कराधान कार्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान शेष रहे 41 जोन में से 7 जोन ऑनलाइन नीलामी हो पाई। इन सभी 7 जोन के ठेकों की नीलामी पर 15 करोड़ 51 लाख 64 हजार 995 रुपये की राशि राजस्व के रूप में प्राप्त हुई है। बता दें कि सिरसा जिले में शराब ठेकों के 73 जोन बनाए गए हैं। इनमें 146 शराब के ठेके होंगे। हरियाणा सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी 12 जून से लागू होगी। यह पॉलिसी 12 जून 2024 से 11 जून 2025 यानि एक साल तक के लिए है। बताया जा रहा है कि नई नीति के लागू होने के बाद हरियाणा में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें