फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला

Thu, 28 May 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कोटली में चोरी के इरादे से आए दो लोगों ने एक मेडिकल संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमला करने के बाद दोनों हमलावर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन

उसके बाद आसपास के लोगों ने आकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में भर्ती गांव कोटली निवासी सुभाष पुत्र काशीराम ने बताया कि वह गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है। 
उसने बताया कि गत रात्रि को वह मेडिकल की छत पर सोया हुआ था। रात्रि करीब डेढ़ बजे ठंड लगने के वजह से वह सीढिय़ों से छत से नीचे आ रहा था। 
इसी दौरान उसने देखा की दो लोग नीचे खड़े आपस में बातें कर रहे थे। जब उसने दोनों को पूछा तो उन्होंने उसे  पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने किसी धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें