संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भादरा बाजार में बाइक सवार पांच-छह युवकों ने सुनार से मारपीट की और ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया। दुकानदारों ने मिलकर उक्त युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे बाइक छोड़कर फरार हो गए।
पीड़ित सुनार जॉनी ने बताया कि वह शाम के समय गोलछा वाली गली से आ रहा था। इसी दौरान एक युवक ने उसकी बाइक के आगे अपना मोटर साइकिल मार दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो युवक ने उसपर हमला कर मारपीट की। उसके एक अन्य बाइक पर सवार युवकों ने भी मारपीट की है। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गए। 10 मिनट बाद ही दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए छह युवक आए और उसके सिर व गर्दन पर हमला कर दिया। उक्त युवकों ने उसके गले की सोने की चेन भी छीन ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। अभी पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।