रोड़ी। गांव कुरंगावाली में घर में घुस कर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। रोड़ी थाना पुलिस ने छिंद्रपाल कौर के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में छिंद्रपाल कौर ने बताया कि उसका भतीजा 16 वर्षीय खुशबीर सिंह अपने घर के आगे बैठा हुआ था। इसी समय गांव कुरंगावाली के प्रगट सिंह, हरपाल सिंह, डिप्टी व उनके साथी आए। चारों के पास तेजधार हथियार थे। उन्होंने खुशबीर सिंह के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। खुशबीर सिंह उन चारों से डर के मारे भाग कर घर के चला गया। चारों युवक उसके पीछे घर में घुस आए हमला कर दिया। जब खुशबीर ने बचाव के लिए हाथ आगे किया तो तलवार बाएं हाथ पर लगी। शोर सुनकर पड़ोसी आए तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। संवाद