फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव मल्लेकां में घर में घुसकर युवक पर हमला

Tue, 04 Jun 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव मल्लेकां में एक घर में घुसे दबंगों ने कापा और लाठी-डंडों से एक युवक पर हमला कर दिया। पुलिस ने 4 नामजद और 6-7 अन्य पर केस दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव मल्लेकां निवासी कुलदीप पुत्र इकबाल ने पुलिस को बताया कि वह खेड़ीबाड़ी करता है। उसके तहेरे भाई शिवराज के साथ 29 मई की शाम को सोनू उर्फ संदीप का झगड़ा हो गया था। इसके विरोध में गांव के ही कर्ण सिंह ने उसी शाम उनके घर के पास आकर धमकाया। आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर उसे घर भेज दिया। उसी रात 8:30 बजे खाना खाते समय कुछ लोगों ने उसे बाहर बुलाया।
जब वह घर के गेट पर पहुंचा तो देखा कि गांव के हरमीत सिंह, कर्ण सिंह, राजन गांधी, बूटा सिंह समेत 6-7 अन्य लड़के खड़े थे। हरमीत और कर्ण सिंह ने कापा और अन्य लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनका शोर सुनकर पिता इकबाल सिंह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भागने लगे। इस दौरान गिरने से हरमीत सिंह को चोट लग गई। तंग गली में आरोपियों की दो कारें टकरा गईं।
विज्ञापन

घायल कुलदीप को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि इस मामले में मल्लेकां वासी हरमीत सिंह, कर्ण सिंह, राजन गांधी, बूटा सिंह को नामजद कर 6-7 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें