फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव चाहरवाला में बेटे से मिलने आए पिता पर हमला, 5 नामजद

Wed, 09 Oct 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सिरसा। नाथूसरी थाना चोपटा क्षेत्र के गांव चाहरवाला में अपने बेटे से मिलने आया पिता पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में घायल की शिकायत पर 5 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बठिंडा के मोतीदास नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसने करीब 20 वर्ष पहले चाहरवाला की रोशनी देवी के साथ कोर्ट मेरिज की थी। उनका बड़ा बेटा विनोद गांव चाहरवाला में परिवार सहित रहता है, जबकि वह अपने छोटे बेटे के साथ रहते हैं। विनोद के दोनों पैरों में तकलीफ है। पत्नी रोशनी के साथ वह गांव चाहरवाला में बेटे विनोद से मिलने के लिए आया हुआ था। 4 अक्तूबर की रात सवा 8 बजे के करीब जब वे बातचीत कर रहे थे तभी धोलू, राजा, रोहताश, जोनी, सोनू आदि ने उन पर हमला कर दिया। उन सबके हाथों में रॉड, डंडे आदि थे। जब उसने शोर मचाया तो पड़ोसी आए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद पत्नी रोशनी व बेटा विनोद उसे लेकर सीएचसी नाथूसरी चोपटा लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार करके नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल ओमप्रकाश की शिकायत पर नामजद धोलू, रोहताश, जोनी, सोनू और कृष्ण के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें