फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गाड़ी सवार व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

Mon, 16 Mar 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी के शीशे तोड़े, जान से मारने की धमकी देकर भागे
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। गाड़ी में सवार होकर अपने घर जा रहे व्यक्ति पर 10 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया और ईंटें मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दिए बयान में सेक्टर 19 के रहने वाले अजय सचदेवा ने बताया कि 13 मार्च को वह रात 9 बजे अपनी गाड़ी में सवार होकर घर जा रहा था। चश्मे के शोरूम के पास 10 अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी के आगे बाइक लगा दी। अजय ने बताया कि जैसे ही उसने गाड़ी रोकी उसपर हमला हो गया। एक व्यक्ति ने ईंटें उठाकर गाड़ी के शीशे पर मारी, जिससे शीशा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य लोगों ने गाड़ी की खिड़की पर ईंटें मारीं और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद उसने सेक्टर 20 निवासी अपने दोस्त विपिन सचदेवा को घटना की सूचना दी। उसने मौके पर पहुंचकर उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी रण सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही अज्ञात लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें