फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: व्यक्ति पर गंडासी से हमला, चांदी की चेन व सोने की बालियां छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। गांव रत्ताखेड़ा निवासी व्यक्ति पर हमला कर चांदी की चेन और सोने के बालियां छीनने के आरोप में पुलिस ने बाइक सवार पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीएचसी डबवाली में उपचाराधीन मलकीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 21 अक्तूबर की शाम वह घर से दुकान पर गया था। जब वह शराब ठेके के पास पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार गांव के ही अश्वनी, नन्नू व तीन अन्य ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उस पर गंडासी और बाइक की चेन से वार किया। इसके बाद आरोपी उसके गले से 15 तोले की चांदी की चेन और कानों से सोने की बालियां छीन भाग गए।
मलकीत ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उसका आरोपी अश्वनी से किसी बात पर विवाद हुआ था, उसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मलकीत सिंह के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें