फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रंजिशन रास्ता रोककर किया हमला, तीन लोगों पर केस दर्ज

Wed, 05 Jun 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव बुढ़ाभाणा निवासी एक व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मंगत राम ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल गांव रघुवाना जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में गांव ढाबां में धार्मिक स्थल के निकट बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों में स्वाईपुर निवासी मंगा सिंह व 2 अन्य युवक शामिल थे। तीनों आरोपियों ने उससे गाली-गलौच करते हुए उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर मचाए जाने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में उसे काफी चोटें आई। जिस पर किसी राहगीर ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मंगत राम के मुताबिक आरोपियों के साथ उसका पहले भी झगड़ा हुआ था। जिसमें उनका राजीनामा हो गया। आरोह है कि इसी के रंजिश में आरोपियों ने उस पर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें